फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदू-मुस्लिम का भेद मिटाना है तो भाजपा को जिताएं’

Wed, 22 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में जनसभा को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने संबोध‌ित किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने बसपा सुप्रीमो को दलित विरोधी ठहराया है। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को निगेटिव दलित मैन कहती हैं, लेकिन बताएं कि दलित हित के लिए उन्होंने खुद क्या किया। उसका बाजार के जूनियर हाईस्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने बसपा, सपा-कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। कहा कि हिंदू-मुस्लिम का भेद खत्म करना है तो भाजपा को जिताइए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे विलंब से आए केंद्रीय मंत्री ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, गुंडाराज और बेजान मूर्तियों पर पैसा बहाने वाली सरकारों से सूबे का भला नहीं होगा। जितने में मूर्तियां-स्मारक बने, उतने धन में हजारों गरीबों के घर बन जाते। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो बिना भेदभाव के भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाते हुए स्वच्छ और पारदर्शी सरकार देने में सक्षम है। देश में भेदभाव के साथ जातिवाद और परिवारवाद के आधार पर राजनीति करने वाले विकास नहीं कर सकते।

उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों व किसानों के लिए हैं। सपा सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश के किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में भेदभाव के आधार पर सारे काम किए जा रहे हैं। किसानों का मुआवजा और यहां तक कि नौकरी में भी जातिवाद का भेद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस दोनों को जीत का भरोसा नहीं है, इसलिए दोनों ने गठबंधन किया है। उन्होंने भाजपा की सरकार बनने पर पांच वर्षों में 70 लाख नौजवानों को रोजगार, महिला सुरक्षा, पुलिस भर्ती, कर्ज माफी सहित अनेक वादे किए।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, प्रत्याशी श्यामधनी राही, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, कन्हैया पासवान, ओंकार पांडेय, संपूर्णानंद, सुरेंद्र पांडेय, सच्चिदानंद चौबे, मंतू विश्वकर्मा, शिवशरण चौरसिया, जय प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश अग्रहरि, बलराम अग्रहरि, अनिल जायसवाल, सोमनाथ मिश्र, जितेंद्र पांडेय, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें