फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिव मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया स्थित नाथ भवन शिव मंदिर के द्वितीय स्थापना समारोह पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं व पुरुष कलश लेकर राप्ती तट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

स्थापना दिवस कार्यक्रम में श्रीराम चरित मानस पाठ व भंडारा शामिल है। सुबह करीब 10 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हुआ। इसके बाद कुल गुरु दिवाकर शुक्ल के नेतृत्व में कलश यात्रा कादिराबाद, अगया, मिश्रौलिया, औसानपुर होते हुए निकाली गई। मंदिर में आचार्य राम विलास शुक्ला ने मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। इस मौके पर अमरनाथ पांडेय, दिलीप पांडेय, राम अचल यादव, राजेन्द्र नाथ, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें