हनुमान मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
ढेबरूआ। नगर के कस्टम रोड पर स्थित मन्दिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्री हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह डीजे की धुन के साथ कन्याओं एवं महिलाओं ने 81 कलश लेकर चरगहवा नदी के तट पर पहुंचकर मंत्रों के साथ कलश में पवित्र जल भरकर पुनः पैदल मंदिर पहुंचकर समापन किया गया।
इस दौरान जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के आयोजक विनय शर्मा ने बताया की 13 अप्रैल को मन्दिर में पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा और 14 अप्रैल दिन सोमवार सुबह को शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान पं. अखिलेश मिश्र,धनंजय सिंह, रामगोपाल गोयल, सतीश शर्मा, गोलू साहू, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।