फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्र पर भिरंडा समय माता तक निकाली गई कलश शोभायात्रा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ नगर के श्रीराम जानकी मंदिर से कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर के श्रीराम जानकी मंदिर से हर्षोल्लास के साथ भक्ति गीतों की धुन पर भिरंडा समय माता तक कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यहां से निकलकर गड़ाकुल तिरंगा चौक, पुलिस बूथ इक्कावन तिराहा से गोलघर,शिव बाबा मंदिर होते हुए भिरंडा समय माता मंदिर पहुंचा। जहां कलश की स्थापना कर ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भिरंडा समय माता की सुंदर व मनमोहक झांकी सजाई गई थी। आस्था में डूबे श्रद्धालुओं ने जय माता दी, जय श्रीराम का जयघोष करते हुए पदयात्रा में चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश व हाथ में सनातन धर्मध्वज लेकर मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा से पूर्व श्रीराम जानकी मंदिर में पुजारी राजेंद्र पांडेय ने यजमान अध्यक्ष उमा अग्रवाल पति रवि अग्रवाल के साथ कलश की वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में रामसेवक गुप्ता,नंदू गौड़, सभासद राजकुमार मोदनवाल, बब्लू गौड़, दिनेश कुमार, आनंद कसौधन,प्रमोद श्रीवास्तव,राम मिलन चौधरी, उमेश अग्रहरि, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें