सिद्धार्थनगर। कालानमक चावल निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड का भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन इसके संचालन के लिए बजट का अभाव है।
बोर्ड के अंतर्गत कालानमक चावल की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब संचालित करने की योजना है। यह लैब शुरू हो जाए तो चावल की गुणवत्ता की जांच होगी और किसानों की तरक्की का रास्ता साफ होगा। पहले लैब बनाने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होना है, उसके बाद वैज्ञानिक, लैब तकनीशियन सहित तीन कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए बजट की आवश्यकता है।
साल 2018 में कालानमक चावल को ओडीओपी में शामिल किया गया तो 15000 हेक्टेयर तक कालानमक चावल का रकबा बढ़ा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग मार्केटिंग की गई। उसके बाद काला नमक चावल के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्याें के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी को पीएम एक्सीलेंसी अवार्ड मिला, जिसमें मिले 25 लाख रुपये से भवन तैयार हुआ है।