फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी राम के लिए मांगा वनवास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला के चौथे दिन बुधवार की रात दशरथ-कैकेयी संवाद और राम वनगमन का सजीव मंचन किया गया। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगते हुए भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। राम वनगमन का मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक भावविह्वल हो उठे।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत जनकपुर से माता सीता की विदाई के दृश्य से हुई। इसके बाद अयोध्या में महाराज दशरथ गुरु वशिष्ठ से अपने सफेद हो चुके बालों का हवाला देते हुए श्रीराम को राजगद्दी सौंपने की इच्छा जताते हैं। गुरु वशिष्ठ भी उनकी इच्छा का समर्थन करते हुए राम के राजतिलक की तैयारी कराने की सलाह देते हैं। राजतिलक की खबर मिलते ही अयोध्या में उत्सव का माहौल बन जाता है और प्रजाजन खुशी मनाने लगते हैं।
इसी बीच मंथरा राजतिलक की खबर सुनकर कैकेयी को भड़काती है। उसकी बातों में आकर कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ उन्हें मनाने पहुंचते हैं तो वह पूर्व में दिए गए दो वरदानों की याद दिलाती हैं। पहले वरदान में भरत के लिए राजसिंहासन और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। कैकेयी की यह मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें