फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों फिर किया जा रहा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों फिर किया जा रहा कब्जा
विज्ञापन

- डुमरियागंज प्रशासन ने जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर फिर से कब्जा होने लगा है। अब नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने की दशा में सामान जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
आठ जून को प्रशासन ने बीज गोदाम, नर्सरी और ब्लॉक की बाउंड्री से सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया था। अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के कार्रवाई को दरकिनार कर दोबारा कब्जा कर लिया है। शिकायत होने पर नगर पंचायत प्रशासन फिर से हरकत में आ गया है। दो दिन के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर सामान जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई करवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विकास कश्यप ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने की शिकायत मिलने पर नगर प्रशासन से नोटिस जारी करवाकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें