फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी को दी जेल भेजने की धमकी

विज्ञापन
थाना दिवस पर उसका में फरियाद सुनते एसपी अमित कुमार आनंद। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फरियादी को दी जेल भेजने की धमकी
विज्ञापन

- थाने में पहुंचे एसपी से फरियादी ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थाने में फरियाद लेकर पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने जेल में भेजने की धमकी दे दी। एसपी से फरियादी ने इसकी शिकायत की। एसपी ने नाराजगी जताते हुए लोगों से अच्छा व्यवहार करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार उसका थाने में शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद थाना समाधान दिवस में पहुंचे। उनके पहुंचते ही दुमदुमवा के धर्मनारायन ने बताया कि जमीन विवाद के मामले में उन्होंने थाना दिवस में आवेदन किया है, इस मामले में न्यायालय में वाद चल रहा है।
विज्ञापन

धर्मनारायन ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जब इसे हटाने की कोशिश करते हैं, तो कब्जाधारी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। समस्या के समाधान के लिए थाने गए तो पुलिस ने उन्हें ही डांट लगाई गई और जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण पर रोष प्रकट करते हुए पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को थाना दिवस में दो मामले आए। दोनों जमीन विवाद से संबंधित थे। इसमें एसडीएम के स्तर की कार्रवाई की जानी है। इस दौरान एसओ अभिषेक सिंह, राजस्व निरीक्षक सुरेश तिवारी, लेखपाल रामकरन गुप्ता, योगेंद्र सिंह, अरुण श्रीवास्तव, आशोक गुप्ता, योगेंद्र वर्मा, रमेश गुप्ता, मुन्नीलाल, सचिंद्र श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, प्रीति लता पांडेय, प्रिया पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें