फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : पहले दिन 12 टीमों के हुए लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार काे सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। पहले दिन छह लीग मैच में 12 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान टीम को वाराणसी ने 25 अंकों से हरा दिया।
प्रतियोगिता का पहला लीग मैच महराजगंज व चंदौली के बीच खेला गया। इसमें महराजगंज ने चंदौली को 14 अंकों से हराया। दूसरा लीग मैच वाराणसी व सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने सिद्धार्थनगर को 25 अंकों से हराया। तीसरा लीग मैच गाजीपुर व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर ने अयोध्या को 21 अंकों से हराया। चौथा मैच गोंडा व चंदौली के बीच खेला गया। इसमें गोंडा ने चंदौली को 15 अंकों से हराया। पांचवा मैच बस्ती व कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमें बस्ती ने कुशीनगर को पांच अंकों से हराया है। जबकि छठा मैच भदोही व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें भदोही ने अयोध्या को 21 अंकों से हरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल व शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में सांसद ने सभी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ती है। इसमें एक दूसरे को पटकनी देकर जीतने का एक जुनून पैदा होता है।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विनोद कुमार यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, विवेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें