फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों, मनचलों पर पुलिस का शिकंजा

Sat, 10 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मनचलों के खिलाफ अभियान के दौरान तिराहे पर मौजूद सीओ सदर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संदिग्धों, शोहदों व शरारती तत्वों के खिलाफ शनिवार की शाम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान के दौरान पुलिस ने लड़कियों पर छींटाकसी करते मजनुओं की खैर ली तो वहीं शराब की दुकानों पर मंडराते संदिग्धों व शरारती तत्वों को भी सबक सिखाया। दो घंटे के अभियान के दौरान 27 लोगों का पुलिस ने चालान काटा, जबकि ऑपरेशन मजनू में सात धरे गए। देर शाम चले पुलिस के इस औचक अभियान से खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसपी महेंद्र यादव के निर्देश पर सदर पुलिस ने सीओ अकमल खां के नेतृत्व में शाम 5 से 7 बजे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब, बीयर की दुकानों, मॉडल शाप, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार सहित ऐसे सभी स्थानों पर निगाह रखी गई, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस मार्च करते हुए पैदल इन क्षेत्रों में पहुंची।
अचानक से भारी पुलिस को देख लोग जहां सहम गए, वहीं शराबियों व शरारती तत्वों में भगदड़ की स्थिति रही। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 27 लोगों को पकड़ा। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। चालान काटने के बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया।
विज्ञापन

उधर, दोपहर में चले ऑपरेशन मजनू के तहत जीजीआईसी रोड से सात शोहदों को पुलिस ने पकड़ा। यह स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों-युवतियों पर छींटाकसी कर रहे। सादी वर्दी में गश्त करती महिला व पुरुष जवानों ने शोहदों को दबोच लिया और थाने लाए। जहां बाद में उनके परिजनों को बुलाकर कड़ी हिदायत के साथ घर भेजा गया। सीओ सदर अकमल खां ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। लड़कियों-महिलाओं संग अभद्रता करने वालों पर पुलिस खास नजर रख रही है। ऐसे लोगों को पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें