फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर भाजपा ने जोड़े नव मतदाता

Sat, 10 Sep 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
परसा में मतदाता अभियान को संबोधित करते भाजपा नेता चौधरी अमर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परसा। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के रमवापुर तिवारी गांव में भाजपा ने शिविर लगाकर नए मतदाता बनाए। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई। पंजीकरण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चौधरी अमर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में जमीन कब्जा करने वालों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हैै।
विज्ञापन

पुलिस से अपराधी नहीं, बल्कि अपराधियों से पुलिस डर रही है। वहीं बसपा  सुप्रीमो दलितों का इस्तेमाल करती हैैं तो राहुल गांधी कांग्रेस की  अंतिम यात्रा निकाल रहे हैं। यूपी में अधिकांश रेप की घटनाएं थानों में  नहीं लिखी जाती है।
उन्होंने कहा कि 2014 में लोस चुनाव की तरह 2017 में विधानसभा  चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। कहा कि चुनाव में मोदी सरकार की सफलता और अखिलेश सरकार की विफलता एजेंडा होगा। नव मतदाता पंजीकरण शिविर का संचालन शिवचंद्र भारती व अध्यक्षता शिवकरन चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सेक्टर प्रमुख संजय राजभर, रामधारी त्यागी, इंद्रमणि चौधरी, अवध विहारी शर्मा, अजीत सिंह, राजेंद्र जायसवाल, पवन कसौधन, कुलदेवी नाथ पांडेय, सुमित चौधरी, चंद्रशेखर  गुप्ता, मेवा लाल वर्मा, शेष कुमार चौरसिया, मोतीलाल, धर्मराज, सीताराम गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा, लवकुश सैनी, इंद्रजीत पासवान, रिंकू चौधरी, वीरेंद्र चौधरी प्रधान, सुभाष यादव, समर सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें