फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंपर कटा, ट्रिपिंग ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में जंपर कटने और इसके बाद ट्रिपिंग से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार की पूरी रात अघोषित कटौती का सिलसिला जारी रहा। रात में जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो महज दो मिनट के बाद ही जंपर कट गया और पूरा इलाका फिर से अंधेरे में डूब गया।
इसके बाद बृहस्पतिवार शाम से लेकर शुक्रवार भोर तक रोस्टिंग के नाम पर तीन बार में करीब छह घंटे की कटौती की गई। रही-सही कसर ट्रिपिंग और अचानक आए ब्रेकडाउन ने पूरी कर दी, जिससे घंटों लोग बिजली आपूर्ति शुरू होने का इंतजार करते रहे। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें