फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच: टीवी आैर मोबाइल पर नजरें गड़ाए रहे लोग

विज्ञापन
शहर के सिनेमा हॉल के पास प्रोजेक्टर से भारत और पाकिस्तान का मैच देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दुबई में रविवार को आयोजित हो रहे भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान शहर से लेकर गांव तक लोग टीवी और मोबाइल से चिपके नजर आए। इस दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद शुरू हुए भारत पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान के पहले बैटिंग शुरू करने के साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमी टीवी एवं मोबाइल देखने में जुट गए। इस बीच पाकिस्तान के 241 रन बनाने के बाद आल आउट होने के बाद लोगों की निगाहें भारत की बल्लेबाजी पर टिकी रही। देर शाम तक चल रहे मैच में भारत की तरफ से हो रही बल्लेबाजी पर लोग आपस में चर्चा करते दिखे। साथ मैच के परिणाम को लेकर उत्सुक रहे और कयासबाजी करते हुए चर्चा में जुटे रहे। इस बीच सड़क पर आवागमन कम रहा और लोग बाजार में भी कम दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें