सिद्धार्थनगर। छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में आक्रोशित पत्रकारों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवाज उठाई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पत्रकारों ने डीएम डाॅ. राजागणपति आर. को मंगलवार को ज्ञापन सौंप कर पीड़ित परिजन के लिए मुआवजे व कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से अत्यंत दुखी और आहत हैं। यह घटना न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे समाज के लिए गहरा सदमा है। मुकेश चंद्राकर की हत्या ऐसे समय हुई है, जब देश में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस दौरान सद्दाम खान, राकेश यादव, फिरोज खान, परवेज अहमद, अमित गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, रामसेवक चौरसिया, तेज प्रताप त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा, असगर जमील रिजवी, राजेश पांडेय, विकास, रहबर, रेखा वरुण, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।