फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संयुक्त टीम ने दवाओं की दुकान पर मारा छापा, लिए नमूने

Thu, 07 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नशीली व प्रतिबंधित दवाओं के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को खुले मिले कई मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से प्रतिबंधित दवाइयों के नमूनों को संग्रहीत कर सील किया।
विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशीली दवाओं के सेवन व दुरुपयोग को रोकने के लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कुणाल बांसी, सीओ देवी गुलाम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में स्थित आमिर मेडिकल एवम जनरल स्टोर, अजय मेडिकल सेंटर, प्रकाश मेडिकल स्टोर, जायसवाल मेडिकल स्टोर व अजय दवाखाना मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की। छापा के दौरान आमिर मेडिकल एवम जनरल स्टोर से दो नमूना संग्रहीत कर प्रतिबंधित संदिग्ध दवाओं को सील किया गया।
इस संबंध में एसडीएम कुणाल ने बताया कि नगर स्थित मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त टीम की कार्रवाई में दवाओं के दो नमूनों को सील किया गया है। उन्होंने जानकारी दिया कि नशीली दवाओं के सेवन एवं दुरुपयोग को रोकने व जन जागरूकता के चलाया जा रहा है। अभियान व छापा का क्रम जारी रहेगा। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने जानकारी दिया कि संग्रहीत नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें