सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़, बर्डपुर, उस्का बाजार, शोहरतगढ़, लोटन, डुमरियागंज, जोगिया व इटवा समेत 14 विकास खंडों के 1156 ग्राम पंचायतों में चयनित नल सखी को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा, जिससे प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर भी बनाया जा सके।
नल सखी को पूर्व जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण देकर खराब पाइपलाइन की मरम्मत के साथ ही अन्य छोटी मरम्मत भी कर सकेंगी। इसके बदले उन्हें प्रतिमाह मानदेय भी मिलेगा। इसके माध्यम से हर घर जल परियोजना को सफल बनाने के लिए समूह से जोड़ी जाएंगे महिलाएं, पानी की सप्लाई में दिक्कत और अन्य को सही करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं जिन घराें में टोंटी से जलापूर्ति नहीं होगी, उनमें जल निगम के जरिए पाइपलाइन भी बिछवाने का काम कराकर पानी पहुंचाने का काम कराएंगी, जिससे शासन की मंशा के अनुसार सभी लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। संवाद