फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन किशोरियों को तलाशती रही जोगिया पुलिस, पहुंच गईं पश्चिम बंगाल

Thu, 16 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 12 जनवरी की शाम को एक साथ निकली थीं घर से
विज्ञापन

- पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन किशोरी 12 जनवरी की शाम को लापता हो गईं। जिन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा टाॅउन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा। पूछताछ के बाद जोगिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार को जानकारी देने के साथ ही टीम बंगाल के लिए रवाना की।
परिजनों के अनुसार तीनों किशोरियां घर से 12 जनवरी की शाम तीन बजे एक साथ बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। देर रात तक उनके नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। नाते-रिश्तेदाराें से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह कोतवाली में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि पश्चिम बंगाल के मालदा टॉउन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया है। बातचीत में सब कुछ पुख्ता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को फोन करके वहां किशोरियों के पकड़े जाने की जानकारी दी है। किशोरियों को लाने के लिए उप निरीक्षक गणेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा गया है। सभी वहां कैसे पहुंचीं, इसका पता उनके आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें