फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हाथों से बने मास्क पहनेंगे कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने हाथों से बने मास्क पहनेंगे कैदी
विज्ञापन

कैदी कोरोना वायरस से बचाव के लिए बना रहे हैं मास्क
जेल प्रशासन कैदियों के बचाव के लिए तैयार कर रहा मास्क
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संकट बने चुके कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शासन और प्रशासन लोगों को जागरू करने का काम कर रहा है, जिससे बीमारी को रोका जा सके। इस बीच कारागार प्रशासन भी कैदियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। जिला कारागार में बंदी खुद मास्क बना रहे हैं। जेल में बने मास्क का प्रयोग कैदी करेंगे, जिससे वह संक्रमित होने से बच सकें।
विज्ञापन

महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बचाव से ही संक्रमित होने से बचा जा सकता है। ऐसे में चिकित्सक मास्क लगाने, कम से कम एक मीटर दूरी पर खड़े होकर बात करें, बुखार, सर्दी से पीड़ित मरीज से बात करते समय मुंह को ढकने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, जेल में एक साथ बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। साथ ही जेल में मुलाकात के लिए भी बड़ी तादाद में मुलाकती भी आते हैं। कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वायरस जेल में भी फैल जाए इसे ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए मास्क बनवा रहा है। जिला कारागार में ही सिलाई में प्रशिक्षित बंदी मास्क बना रहे हैं। जिला कारागार के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां 679 सजायाफ्ता व सामान्य बंदी हैं। मास्क बनने के बाद सभी को वितरित किया जाएगा। इस संबंध में जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बाजार से सामान मंगाकर कैदियों से मास्क बनवाया जा रहा है। क्षमता के अनुसार मास्क बनाया जा चुका है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अगर प्रशासन से डिमांड होती है और सामान मुहैया कराया जाता है तो कैदी मास्क बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें