फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले में हुई मारपीट, छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा-साले में मारपीट, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन

बहन को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पर पहुंचा थे ससुराल
पथरा थानाक्षेत्र के पाला गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पथरा। थानाक्षेत्र के ग्राम पाला में शुक्रवार देर शाम जीजा और साले के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर विभिन्न धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गिधौरा गांव निवासी कृपाशंकर तिवारी की बहन की शादी क्षेत्र के ही ग्राम पाला निवासी सूर्यप्रकाश के साथ हुई है। कृपाशंकर की मां का निधन हो गया था, जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने बहन मायके आई थी। ससुराल पहुंचने के बाद बहन और जीजा के बीच विवाद हो गया। सूचना पाकर कृपाशंकर भाइयों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा गया। वहां कहासुनी में विवाद ऐसा बढ़ा कि मारपीट हो गई। इसी दौरान जीजा के भाई इंद्रप्रकाश ने छोटे साले जटाशंकर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर बहनोई के भाई, पिता और तीन रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया। जीजा और उसके भाई का पुलिस ने चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष पथरा महेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें