फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झारखंडी शिवमंदिर आस्था का केंद्र

Sun, 15 Feb 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। क्षेत्र के महदेवा राय में स्थित प्राचीन झारखंडी शिवमंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि जो भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन एवं पूजा करता है उसकी समस्त मनोकामना भोलेनाथ पूर्ण करते है। 32 वर्ष से यहां अनवरत महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्र महायज्ञ का अनुष्ठान, प्रवचन और रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। पहले यह सिद्ध स्थान झाड़ी में था। अस्सी के दशक में ग्रामीणों ने यहां झाड़ियों की सफाई करके विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई।
विज्ञापन

सन 1990-91 से ग्रामवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य सतीश चंद्र राय, मुरलीधर अग्रहरि, सुरेंद्र कुमार पांडेय आदि ने यज्ञ शुरू कराया। तब से लेकर आज तक यह क्रम अनवरत महाशिवरात्रि पर्व पर चल रहा है। कलश यात्रा से शुरू होने वाला यज्ञ महाशिवरात्रि पर हवन और भंडारा के साथ संपन्न होता है। इन दिनों अनुष्ठान चल रहा है, पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें