सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 14 टोला घूरहूजोत में जब शुक्रवार को एक साथ तीन लाश पहुंची और फिर जनाजा उठा तो लोग रो पड़े। गांव के बाहर कब्रिस्तान में दंपती व बेटी को सुपुर्द ए खाक किया गया। हर आंखें नम थीं और हर व्यक्ति की जुबान पर यही था कि परिवार बहुत ही अच्छा था। पता नहीं किसकी नजर लग गई। वहीं, तीन बच्चे और मृतक के पिता का इलाज चल रहा है। मौत के बाद से गांव में मृतक के घर लोगों का आना जाना शुरु हो गया।
बता दें कि जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर चार के टोला घुरहू जोत निवासी अबैदुक रहमान (42) मुंबई के मोबरा में रहकर बिल्डिंग मटेरियल का करता था। उसके साथ पत्नी और बच्चे व पिता भी मुंबई में ही रहते थे। पड़ोसी सलमान के मुताबिक लंबे समय से परिवार वहीं रहता है। किसी कार्यक्रम के पड़ने पर वह परिवार के साथ गांव आता था। बकरीद मनाने के लिए कार से पूरा परिवार गांव आया था। जो त्योहार मनाने के बाद बुधवार दोपहर में एक ही कार से पूरा परिवार मुंबई के लिए निकला था। सुबह लगभग 11 बजे जानकारी मिली कि रात में झांसी के पूंछ थानांतर्गत गांव खिल्ली में डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी।
विज्ञापन
हादसे में अबैदुक रहमान (42), उनकी पत्नी आसमा (40), बेटी उसना परवीन (12) और कार चालक बलरामपुर निवासी आमिर की मौत हो गई।