फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान से चोरी

Thu, 07 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात लाखों का सामान उड़ा दिया। मामला उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहांस कस्बे का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर चोरों का कोई सुराग नहीं जुटा सकी। दुकानदार के मुताबिक करीब चार लाख के आभूषण व सामान चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

सोहांस कस्बे में नंदलाल विश्वकर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। बुधवार शाम अपनी दुकान बंद कर वह सोहांस जनूबी टोला बंजरहा स्थित आवास पर चले गए। गुरुवार सुबह उन्हें दुकान में चोरी की सूचना मिली। दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोरों ने अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व अन्य कीमती सामान समेट ले गए।

दुकानदार नंदलाल के मुताबिक डेेढ़ लाख नकद, ढाई किग्रा चांदी व 120 ग्राम सोना चोरी हुआ है। कस्बे में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की घटना से व्यापारी सहमे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घंटों पड़ताल के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं जुटा सकी। उसका बाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें