फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाने के पास एक घर से लाखों के जेवरात उड़ाए

Sun, 14 Sep 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढेबरुआ क्षेत्र के बगल सिसवा उर्फ़ शिवभारी गांव में चोरी के बाद घर में विखरा सामान। स्रोत ग्रामी
विज्ञापन
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाने के बगल में सिसवा उर्फ शिवभारी गांव में शनिवार की रात चोर एक घर से लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात में सो रहा था। रात में अचानक नींद टूटी तो उसने दरवाजा और बक्शा टूटा पाया। सामान की जांच करने पर जेवर और नगदी गायब मिले। पीड़ित ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने संदीप गौतम के मकान का दरवाजा उखाड़कर कमरे में रखे बक्शे को तोड़कर उसमें रखे सोने की बाली, गले की माला तथा करीब 20 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें