फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक ही रात दो घरों से लाखों के आभूषण और रिवाॅल्वर चोरी

Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा/ भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में रविवार की रात दो घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक जगह खिड़की उखाड़कर घर में दाखिल हुए तो दूसरी जगह छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी के अलावा लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस ले उड़े। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात रोज की तरह डोमसरा निवासी वशिष्ठ पांडेय का परिवार सोया हुआ था। भोर में 3:40 पर उठी वशिष्ठ पांडेय की पत्नी को घर में चलने फिरने की आवाज सुनाई दी। इस बात की जानकारी उन्होंने मोबाइल से अपने पति को दी। इस सूचना पर जगे वशिष्ठ पांडेय अपने पुत्र बालकृष्ण पांडेय को लेकर घर के मुख्य दरवाजे पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
दरवाजे की सिटकनी तोड़कर घर में गए तो पत्नी का कमरा भी बाहर से बंद था। उन्होंने बाहर दरवाजे में लगी कुंडी को खोलकर पत्नी को बाहर निकाला। कमरे से नकदी, जेवर व लाइसेंसी रिवाल्वर, छह कारतूस और डिब्बे में रखा 12 अन्य कारतूस भी गायब थे। इसके अलावा पड़ोस में रह रहे जयप्रकाश उर्फ कल्लू के यहां से भी जेवर व नकदी चुरा ले गए। इस मामले में दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। एसओ त्रिलोकपुर चन्द्रकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें