फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 212 अंक पाकर इटवा बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 10 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीसरे दिन शनिवार को खेल का समापन हुआ। जिसमें ओवरऑल प्रदर्शन करते हुए इटवा तहसील को चैंपियन घोषित किया गया। जबकि 200, 400 व 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पाकर नौगढ़ तहसील की प्रीति यादव सफल रही।
विज्ञापन

खेल के समापन में ओवरऑल में इटवा ने 212 अंक पाकर प्रथम स्थान, नौगढ़ 206 अंक के साथ द्वितीय स्थान व डुमरियागंज 145 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही।
जूनियर बालक वर्ग के रिले दौड़ में इटवा ने प्रथम व शोहरतगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, चक्रक्षेपण में इटवा के सूरज ने प्रथम व बांसी के सदानंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गोलाक्षेपण में डुमरियागंज के नीलेश ने प्रथम व सूरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बांसी ने इटवा को व खोखो में इटवा ने डुमरियागंज को पराजित किया। वालीबाॅल व पीटी में नौगढ़ ने बाजी मारी। लंबी कूद में शोहरतगढ़ के रामजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ऊंची कूद में इटवा के रवि ने 125 सेमी छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग के कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिता में नौगढ़ की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने चैंपियन टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस सोमारु प्रधान, उपेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें