फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और तीन दिन होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी और तीन दिन होगी बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हल्की बारिश के कारण बुधवार को मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश के कारण शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिन तक हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह की आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें