फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन भर उमस शाम को बादलों ने ललचाया

Wed, 25 Sep 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश होने से चली ठंडी हवा, उमस से मिली राहत
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं होने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पूरे दिन तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया, जबकि शाम को बादल छाने से व नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। शाम काे बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं होने से लोग मायूस हाे गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में तेज धूप होने से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। दिन में पारा बढ़ने से लोग अपने घरों में दूबके रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकल रहे थे। अधिकतम पारा में भी 36.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को उमस का भी समाना करना पड़ा। जबकि शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। थोड़ी ही देर में आसमान में काली घटाएं छा गई। जबकि नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश भी हुई। बादलों को छाने से व तराई क्षेत्र में बारिश होने से लोगाें को गर्मी से राहत मिल गई। जबकि मौसम नम होने से शाम काे अधिकतम तापमान में भी 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादल छाए रहने के साथ जिले के सभी हिस्साें में बारिश होने का भी आसार है। अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें