फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई झमाझम बारिश

Sun, 14 Sep 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को हुई झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शाम को एक घंटा से अधिक बरसात होने से धान के फसलों को काफी फायदा हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बरसात होगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे सड़कों पर चहल पहल रही। बरसात अधिक तेज होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम में बदलाव के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं हुई, लेकिन मौसम नम रहा। शाम छह बजे के बाद झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बरसात होगी। बादलों का आवाजाही रहेगा। वहीं अगले दो दिनों तक भारी बरसात होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें