फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंची जांच टीम, नर्स का बयान दर्ज

Sun, 24 Nov 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सीएचसी के लेबर रूम में प्रसूताओं के परिजनों से वसूली और बाहर के मेडिकल स्टोर पर सेटिंग दवाइयों का धंधा संचालित करने के मामले सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम शनिवार को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचकर जांच किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान जांच सीमित के सदस्य एसीएमओ डाॅ. आरके शर्मा व वीएन चतुर्वेदी ने सीएचसी चिकित्सक व स्टाफ नर्स का बयान लिया। कहा कि शिकायतकर्ताओं सहित अन्य बिंदुओं की जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपा जाएगा। वहीं दो सदस्यीय टीम की जांच की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से 22 नवंबर को प्रकाशित होने के बाद शोहरतगढ़ सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सक और महिला स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जिन गर्भवती महिलाओं ने प्रसव के दौरान और डिस्चार्ज में रुपये लेने तथा बाहर की दवाई खरीदवाने की शिकायत की थी। उनसे सरकार की योजना के अंतर्गत सहायता राशि के कागज को पूर्ण करने के बहाने एक एप्लीकेशन पर साइन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ लोगों को फोन कर उनको सीएचसी आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मरीज और उनके परिजनों से उस एप्लिकेशन पर साइन कराया जा रहा है, जिस पर लिखा है, कि सीएचसी पर किसी भी स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सक को नार्मल व सीजर प्रसव के दौरान कोई पैसा नहीं दिया गया है।ो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें