फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानक विहीन निर्माणाधीन पंचायत भवन का पिलर गिरने के मामले मे जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के देवरिया चमन में 18 लाख की लागत से बन रहे पंचायत भवन का रविवार सुबह गिरा था पिलर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के देवरिया चमन गांव में मानक विहीन निर्माणाधीन पंचायत भवन का पिलर एकाएक हवा के झोंके से रविवार की सुबह गिर गया। गनीमत रही इस दौरान काम बंद था और कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने टीम गठित करते हुए जांच कराई। तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। अब रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिलर गिरने की जानकारी बीडीओ भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय को हुई, तो उन्होंने तत्काल दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे नामित जांच अधिकारी अवर अभियंता लघु सिंचाई विनोद तिवारी व एडीओ पंचायत संजय पटेल देवरिया चमन में निर्माणाधीन पंचायत भवन के गिरे पिलर की जांच करने पंहुचे। ग्रामीणों से बात कर पंचायत भवन निर्माण की गुणवत्ता व पिलर गिरने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव के रामजी, रमाकांत, अखिलेश व पंकज ने बताया कि भवन के निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही थी।इसका उस समय विरोध किया गया था। मगर जेई व सचिव मनमानी करते रहे और एक के बाद एक कुल तीन पिलर गिर चुके हैं। इसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय ने कहा कि देवरिया चमन में पंचायत भवन का पिलर गिरने के मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें