फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों की जांच, कुछ जगह गंदगी दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों की जांच, कुछ जगह गंदगी दिखी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को देसी, विदेशी शराब व बियर की 15 दुकानों की जांच की। रजिस्टर के साथ ही स्टाक चेक किया। मुनीब को निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप ही कार्य करें। गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव और आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा चेकिंग करने के लिए निकले। सबसे पहले नगर के हाइडिल तिराहे पर स्थित मॉडल शॉप पर पहुंचे। यहां स्टाक रजिस्टर चेक किया। रेट के बारे में जानकारी ली। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उसके बाद पकड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां देसी, विदेशी शराब और बियर की दुकान की जांच की। देसी शराब की दुकान पर गंदगी मिलने पर मुनीम को फटकार लगाई। सफाई रखने का निर्देश दिया। उसके बाद जगमोहनी स्थित देसी शराब की दुकान की जांच की। यहां से सनई स्थिति में देसी, विदेशी शराब और बियर की स्टाक की जांच की। दुकान के सामने भीड़ नहीं लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा। सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि 15 दुकानों की जांच की गई। कहीं गड़बड़ी सामने नहीं आई है। कुछ स्थानों पर गंदगी दिखी थी, जिसके लिए मुनीम को हिदायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें