फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, आक्रोश में मार दिया था चाकू

Mon, 15 Jun 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना गांव में बरात में हुए विवाद और चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने बृजेश और डब्लू निवासी भेडौहा थाना खेसरहा को क्षेत्र के बनकटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में हत्या के प्रयास की प्राथमिक दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि दो लोगों के बीच हो रहे विवाद में नरसिंह बीच-बचाव करने गया था, तभी बरात पक्ष के बृजेश और डब्लू ने चाकू से हमला कर दिया था। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के रिउना गांव में शनिवार की रात बरात आई थी। इस दौरान विवाद के बीच रिउना निवासी कृष्णा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में वह घायल हो गया था। उसे खेसरहा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को बनकटा से सुपौली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बृजेश, डब्लू निवासी भेडौहा थाना खेसरहा के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
-
इस प्रकार हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, 13 जून की रात क्षेत्र के भेडौहा गांव से रिउना गांव थाना खेसरहा में बरात गई हुई थी। बरात में द्वार पूजा होने के बाद रिउना निवासी कृष्णा से पुरानी रंजिश को लेकर बराती डब्लू व बृजेश से झगड़ा होने लगा। इसमें नरसिंह निवासी रिउना थाना खेसरहा झगड़े में बीच बचाव करने गया तो डब्लू ने नरसिंह को पकड़ लिया और बृजेश ने अपने पास रखे चाकू से नरसिंह के पीठ पर मारकर उसे घायल कर दिया। नरसिंह के परिजन उसे घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित की मां की तहरीर पर हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें