फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु पिपरहवा में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का हुआ आयोजन

विज्ञापन
संग्रहालय कपिलवस्तु पिपरहवा सिद्धार्थनगर में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्वावधान में कपिलवस्तु पिपरहवा संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का आयोजन किया गया। तेजी से बदलती दुनिया में संग्रहालयों का भविष्य विषय को केंद्र में रखते हुए रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्ध बाल विद्या मंदिर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर के छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।
विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत एवं ज्ञानवर्धक बनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु कला संकाय की डीन प्रोफेसर नीता यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने संग्रहालयों की भूमिका पर विचार रखे और सांस्कृतिक धरोहरों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को आमंत्रित अतिथियों एवं संग्रहालय प्रभारी डॉ. विकास सिंह के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय प्रभारी डाॅ. विकास सिंह ने बताया कि यह आयोजन संग्रहालयों की बदलती भूमिका उनके सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक शिक्षा में उनकी महत्ता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें