फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले-वे स्कूल में चल रही इंटर की क्लास

Fri, 04 May 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में स्कूल के बच्चों को ठूंसकर ले जाता वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में नियमों को दरकिनार कर स्कूलों का संचालन हो रहा है। प्ले-वे स्कूल के नाम पर इंटर तक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे स्कूलों की संख्या जिले में लगभग 100 से अधिक है। बावजूद इसके विभाग ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने की बजाय चुप्पी साधे हुए है। स्थिति ऐसी भी है कि इन स्कूलों का रजिस्ट्रेशन किसी और विद्यालय से है, और पढ़ाई कहीं और से हो रही है। 
विज्ञापन

कुशीनगर में हुए बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने जिले भर में गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद विभाग की नींद खुली है। जिले भर में 465 ऐसे स्कूल है, जिनका मान्यता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। इसके बाद भी ये स्कूल लगातार चल रहे हैं। जबकि इन स्कूलों को कई बार विभाग की ओर से नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी ऐसे स्कूल आज तक बंद नहीं किए जा सके। इनमें 100 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जो प्ले-वे के नाम पर इंटर तक की क्लास चला रहे हैं। इस पर विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। गौरतलब है कि प्ले-वे स्कूल में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें