फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप और उमस ने किया बेहाल देर शाम बारिश ने दी फाैरी राहत

Fri, 03 Jul 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के बीच देर शाम हुई बारिश ने फाैरी राहत दी लेकिन उमस में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 3.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें