फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत सभागार में एसडीएम विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और सड़क किनारे हो रही मांस बिक्री को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कस्बे की गलियों और चौराहों पर मुर्गा और बकरा काटकर मांस बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानें हटाकर बूचड़ मंडी में स्थानांतरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार की मांस बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें