फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

Sat, 27 Jun 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को थाना डुमरियागंज में अर्दली रूम और अपराध समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों, जनशिकायत पोर्टल से प्राप्त प्रार्थना पत्रों, यक्ष एप पर बीट सूचना अपडेट करने, अपराधियों के सत्यापन और निरोधात्मक कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की गई। सीओ ने कहा कि सभी विवेचक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।
उन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त बढ़ाने, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गुंडा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम सहित अन्य निरोधात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें