सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने डीएचएस की कार्रवाई पोर्टल पर फीड करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मेडिकल काॅलेज में प्राचार्य मेडिकल काॅलेज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आथ्रो, गाइनो, सर्जरी आदि के डाॅक्टर्स के साथ मीटिंग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तीन दिन में मीटिंग कर प्रगति की जानकारी लेने का निर्देश दिया।
जिलाधिकरी ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर न करें तथा बाहर की दवा न लिखें।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत मेडिकल काॅलेज एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। मेडिकल काॅलेज में ड्रग रेसिस्टेंस टीबी वार्ड को संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि बीएचएनडी सत्र में हीमोग्लोबिन मशीन खराब पाई जा रही है। उनको संबंधित फर्म से ठीक कराएं। संवाद
प