सिद्धार्थनगर। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकारों ने कहा कि बस्ती में लोकल वाहनों पर टोल नहीं लगता है। जनपद के दो टोल पर भी वाहनों को टोल से छूट मिलनी चाहिए। इसके अलावा तहसील डुमरियागंज के प्रेस क्लब की भूमि को प्रेस क्लब के नाम से दर्ज किए जाने की मांग की गई। जिला अस्पताल में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लोकल दवा परचेजिंग की सुविधा मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों को जो भी अनुमन्य है वे सभी सुविधाएं दी जाएंगी। कहा कि जो भी सच्चाई है उसे आप लोग लिखें। खबरों के माध्यम से कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है तथा उस पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पत्रकार सत्यप्रकाश गुप्ता, जीतेंद्र पांडेय, वीपी त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, सुनील मिश्र, रमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवादा