शोहरतगढ़। चिल्हिया थाने की पुलिस का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में दो आरोपी को बरी करने के लिए एक लाख का आरोपी से डिमांड किया जा रहा है। मांग करने वाला चिल्हिया थाने का दरोगा बताया जा रहा है। ऑडियो वार्ता की रिकार्डिंग है, जो बगल से खड़े होकर बनाया गया है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल ऑडियो पुष्टि नहीं करता है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला ने थाने में तहरीर दिया था कि तीन लोग मेरे गांव के मुझसे छेड़खानी की है। इसी मामले दो आरोपी को बरी करने के लिए आरोपी से एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। इसी दौरान किसी ने ऑडियो रिकार्ड कर लिया। उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जो वायरल हो रही है। वायरल आडियो थाने का एक दरोगा का बताया जा रहा है। इस इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ अरुण कांत सिंह ने बताया कि रुपये की डिमांड का ऑडियो वायरल की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।