अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विकास भवन परिसर स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय समेत कई दफ्तरों के निरीक्षण में 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिला विकास अधिकारी ने गैरहाजिर कर्मियों का वेतन-मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने बुधवार को विकास भवन स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कार्यालय में लेखाकार ओम प्रकाश पाठक, लेखाकार विजय कुमार, कनिष्ठ लेखा लिपिक शकील अहमद, कनिष्ठ लेखा लिपिक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ लिपिक बरखू प्रसाद, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्यालय में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार, प्रधान सहायक दिनेश कुमार, लेखा सहायक हेमंत कुमार, सफाई कर्मी पंकज कुमार पांडेय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में जिला मिशन प्रबंधक मुकेश कुमार, जिला मिशन प्रबंधक राजकुमार विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्र प्रकाश यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि वरुण अनुपस्थित मिले। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि गैरहाजिर सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन-मानदेय रोक दिया गया है।