फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वच्छता पखवाड़ा पर की स्टेशनों पर खाने की जांच

Mon, 25 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के तहत बढ़नी रेलवे स्टेशन तथा रेलवे कालोनी में रविवार को स्वच्छ आहार दिवस मनाया।
विज्ञापन

बढ़नी रेलवे स्टेशन पर नामित अधिकारियों, स्टेशन अधीक्षकों एवं संबंधित सुपरवाइजर की देखरेख में स्टेशनों पर खान-पान स्टालों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, वेंडर का मेडिकल प्रमाण पत्र, फूड लाइसेंस, यूनीफार्म, नेम प्लेट, मूल्य सूची एवं सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।
स्टेशन की पैंट्रीकार की साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान खाद्य सामग्री के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। ट्रेनों में रेलयात्रियाें से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक भी लिया गया तथा सुझाव प्राप्त कर उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें