सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने सर्किल के सभी थानों के साइबर सेल कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, साइबर ठगी के मामलों और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय से राहत दिलाई जाए। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन भुगतान के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया। संवाद