फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों को मधुमक्खी पालन की दी जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर सीमा चौकी बजहां में बृहस्पतिवार को मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीमा चौकी बजहां में प्रशिक्षक आरक्षी अविनाश भारती ने किसानों को मधुमक्खी पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम जैसे ग्रामीणों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार प्राप्त कराने, ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने, खेल-कूद के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने तथा शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से देश के ऐतिहासिक, शैक्षणिक संस्थाओं व संस्कृति से रूबरू होने का अवसर प्रदान करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सचिन कुमार विश्वकर्मा ने मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला का आयोजन कर सीमावर्ती ग्रामीणों को वैज्ञानिक तकनीक से मधुमक्खी पालन के बारे में प्रशिक्षित किया।
उन्होंने कहा कि वाहिनी द्वारा लगातार सीमाक्षेत्र के छात्राओं को मार्गदर्शन कर सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को साइबर क्राइम, मानव तस्करी, बाल श्रम आदि के बारे में जागरूक करने के लिए प्रयासरत रही है। प्रशिक्षण में बजहां गांव से 18 महिला, दो पुरुष ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें