फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Fri, 02 Jun 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के ग्राम पंचायत डडवल घाट में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सीडीओ जयेंद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत डडवल घाट में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। चौपाल में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति एवं लाभार्थी का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

चौपाल में पीडीएस राशन वितरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ड्राई राशन किट वितरण का सत्यापन प्रमाणीकरण लाभार्थी से किया गया। कोटेदार, आंगनवाड़ी, सफाई कर्मी, प्राथमिकी विद्यालय के शिक्षक के कार्य व्यवहार के संबंध में ग्राम वासियों से जानकारी प्राप्त किया गया। ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड बनवाने, सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने तथा पेंशन योजनाओं में आधार जोड़ने को कहा गया। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देशित किया कि ग्राम में सभी चक मार्ग की सूची प्राप्त कर उप जिलाधिकारी के सहयोग से उनको कब्जा मुक्त कराकर मनरेगा से मिट्टी पटाई करना सुनिश्चित करें। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से ग्राम तक सड़क मरम्मत कराने, फजीहतवा नाला से ग्राम को बचाने के लिए बांध बनाने को कहा गया। कुछ लोगों ने बाढ़ से नुकसान का मुआवजा न मिलने की बात कहा गया। इस दौरान बीडीओ लालजी शुक्ल, कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें