फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 02 Jun 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के मंदिर चौराहा और ब्लॉक रोड पर अतिक्रमण हटवाते नपा कर्मि और तहसील प्रशासन के लोग।
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर में शुक्रवार की शाम से एक बार फिर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया। पहले दिन मंदिर चौराहा से लेकर ब्लॉक गेट तक तहसील प्रशासन और नपा कर्मियों ने सड़क और उसकी दोनों पार्टियों पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया। जेसीबी से दुकानदारों के लगाए गए टीन शेड को ढहा दिया गया और चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। डुमरियागंज एसडीएम परमेन्द्र कुमार के साथ ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव, पुलिस फोर्स के साथ डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पहुंच गए। पुलिस फोर्स व तहसील कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली को देख अतिक्रमणकारियों में खलबली बच गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम परमेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क और उसकी पटरी के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को स्थानीय दुकानदार और लोग हटा ले वरना उनके विरुद्ध अभियान चलाने के दौरान कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, डुमरियागंज थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसआई जयंत कुमार, महंत मिश्रा, कासिम मेहंदी, हैदर सबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें