फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मछली पालन के आधुनिक तकनीक की दी जानकारी

Sat, 14 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पेंगशियस मछली पालन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से गौतम बुद्ध सभागार, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को पेंगशियस मछली पालन की आधुनिक तकनीकों, तालाब की तैयारी, बीज चयन, संतुलित आहार, जल गुणवत्ता प्रबंधन और रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि पेंगशियस मछली पालन कम समय में अधिक उत्पादन देती है और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी अपनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में बताई गई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने विशेषज्ञों से विभिन्न प्रश्न पूछे और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक विधियों से मछली पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपनाकर आय बढ़ाएं। इस अवसर पर पेंगशियस मछली पालन प्रशिक्षण पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, मत्स्य पालक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें