फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव का उत्साह : 30 की माला 150 में बिकी

Tue, 23 Jan 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रभु श्रीराम के उत्सव के आगे महंगाई नहीं दिखी। कल तक 30 रुपये मेें बिकने वाली माली 150 रुपये तक बिकी। स्थिति यह हो गई कि दोपहर में माला ही कम पड़ गई। माला की बिक्री सबसे अधिक शोभा यात्रा के साथ ही घरों में शाम को होने वाले पूजन के लिए लोगों ने खरीद किया। नगर में पांच लाख रुपये से अधिक की फूलों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम की पूजा लगभग हर घरों में हर दिन होती है। लेकिन सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई घरों में कथा और अनुष्ठान किया गया तो कुछ घरों में सुबह और शाम पूजा हुई। पूजा करने के लिए लोग फूल के साथ ही माला भी खरीदे जो प्रभु को अर्पित कर सकें। माला की बिक्री की स्थिति यह रही कि जिस माला की कीमत कल तक 30-35 रुपये था। वह 150 रुपये प्रति माला की दर से बिक्री। वह भी दोपहर तक कम पाया गया। कारोबारियों के मुताबिक पांच लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई है। स्टेशन रोड पर फूल की दुकान लगाने वाले रमानंद सैनी ने बताया कि डिमांड के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पाई। जहां से लाते हैं वहीं कम पड़ गया। इसलिए महंगा खरीद करना पड़ा। फिर भी मांग पूरी नहीं हो सकी। कम पड़ने के कारण कई लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें