फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अशोक मार्ग पर विकसित होगा औद्योगिक गलियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर का 2.5 किमी लंबा अशोक मार्ग दो माह के अंदर इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। इसके दोनों किनारों पर 250 से अधिक अस्थायी दुकानें बनाए जाने की योजना है।
इसमें प्रत्येक दुकानदार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध होगा। इस सड़क के फोरलेन बनने से जहां आवागमन दुरूस्त होगा, वहीं इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को चौड़ीकरण के तहत रेस्ट हाउस के पास निर्मित हुए नए पुल के पास मजदूर मिट्टी डालकर सड़क समतल करते दिखे। जहां बने बाईपास के बजाय वाहन चालक अब मुख्य सड़क से गुजरने लगे हैं। एनएच-730 में शामिल शहर के साड़ी तिराहे से हाइडिल तिराहे तक 2.5 किमी लंबे अशोक मार्ग को डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए सड़क किनारे लगे पेड़ हटा, मिट्टी डालकर गड्ढे पाट दिए गए हैं। साथ ही गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। सड़क में कुछ जगहों पर अभी भी बिजली पोल पड़े हैं, जिन्हें हटाने का कार्य चल रहा है।
शासन से इसके लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। इसके तहत सड़क, डिवाइडर, फुटपाथ व नाली समेत पूरी सड़क की चौड़ाई 31 मीटर होगी। इसमें मुख्य सड़क की चौड़ाई 16.5 मीटर चौड़ी होगी, जिसमें बीच में डिवाइडर होगा, उसके बाद इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण किया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से दो करोड़ रुपये लागत से सड़क किनारे इंटरलॉकिंग व डिवाइडर के बीच लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डिवाइडर के बीच में पौधरोपण कर सड़क को हरा-भरा बनाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की योजना के तहत सड़क के दोनों किनारे पर अस्थायी दुकानें स्थापित होंगी।
इसमें इस मार्ग पर जगह-जगह ठेला अथवा टंकी में दुकान चलाने वालों के साथ ही शहर के अन्य हिस्से में सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

अन्य सड़क से हटेंगे ठेले वाले, शहर में कम होगा जाम : शहर के मुख्य मार्ग, चौराहों आदि पर ठेला व टंकी आदि में दुकान चलाने वालों को हटाकर अशोक मार्ग के इकोनॉमिक कॉरिडोर में लाया जाएगा। बता दें कि शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर सड़क किनारे लगने वाले ठेलों व सड़क किनारे के लगाए गए गुमटियों के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन ठेलों व गुमटियों के कारण सिद्धार्थ तिराहा, रेलवे क्राॅसिंग, नगर पालिका के पास व स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम में वाहन चालक घंटों में फंसे रहते है। इनको अशोक मार्ग पर शिफ्ट किए जाने के बाद इन मार्गों व चौराहों पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें