फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में घर पर पलटा मार्बल लदा भारतीय ट्रक, तीन बच्चों की मौत

Fri, 23 Feb 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल के मोरंग जिले के बूढ़ीगंगा गांव के पास शुक्रवार को एक मार्बल लदा भारतीय नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबकर घर में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस डीएसपी रंजन कुमार दहल के अनुसार कच्चा माल लेकर आ रहा ट्रक बूढ़ीगंगा गांव के पास स्थित ज्योति अधिकारी के घर पर पलट गया। भारतीय नंबर प्लेट के ट्रक में भारत से मार्बल का टुकड़ा लदा था। ट्रक के पलटने से घर में मौजूद ज्योति अधिकारी की चार वर्षीय बेटी इसिता अधिकारी और बेटे निशांत अधिकारी की सोते समय ही मौत हो गई। इसी तरह संजू खवास की 8 वर्षीय बेटी रिहा खवास की भी इस घटना में मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पत्थरों वाले घरों में मौजूद बच्चों को निकालने का काम कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें